क्‍या आप जानते है कि कंप्यूटर के प्रकार कौन कौन से होते है अगर नही तो जाने अभी इस पोस्‍ट में  

दोस्तों कंप्यूटर क्या है और यह कैसे कार्य करता है। यह हमने अपने पहले के पोस्ट में देख चुके हैं। दोस्तों इस पोस्ट में हम यह जानेंगे कि आखिर कंप्यूटर की कितने प्रकार होते हैं ( what are the types of computers )। और आज के समय में यह प्रकार कितने उपयोगी हैं। और कंप्यूटर के विस्तृत उपयोग आज के समय में कहां-कहां हो रहे हैं। दोस्तों यदि आपने वह पोस्ट ’कंप्यूटर क्या है’’ नहीं पढ़ा है। तो आप यहां क्लिक कीजिए यहां से वह पोस्ट को आप आसानी से पढ़ सकते हैं। दोस्तों आज के हम इस पोस्ट में सबसे पहले जानते हैं कि कंप्यूटर के अलग-अलग प्रकार कौन से है।

दोस्तों कंप्यूटर आज के समय में इतना उपयोगी हो चुका है। कि इसके अनेकों प्रकार आज के समय में हमारे सामने मौजूद हैं। जिन्हें हमे अलग-अलग वर्गीकृत करना बहुत ही कठिन हो गया है। अतः हम इसकी विभिन्न प्रकार इसके अनुप्रयोग आकार तथा उद्देश्य के आधार पर वर्गीकृत कर सकते हैं.  

अनुप्रयोग के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार

दोस्तों अनुप्रयोग के आधार पर हम कंप्यूटर को तीन प्रकार में वर्गीकृत करते हैं जो कि निम्नलिखित हैं

  • एनालॉग कंप्यूटर
  • डिजिटल कंप्यूटर
  • हाइब्रिड कंप्यूटर

एनालॉग कंप्यूटर

दोस्तों एनालॉग कंप्यूटर वे कंप्यूटर कहलाते हैं। जो कि हमें भौतिक मात्रा है जैसे कि दाब लंबाई तापमान ऊंचाई आदि को व्यक्त करने मे मदद करते हैं। वह एनालॉग कंप्यूटर कहलाते हैं। दोस्तों यह कंप्यूटर विशेष रूप से किसी एक राशि अथवा संख्या को आधार मानकर हमें जवाब देते हैं। दोस्तों यह कंप्यूटर मुख्य रूप से विज्ञान और अभियांत्रिकी अर्थात इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बहुत अधिक प्रयोग किए जाते हैं। क्योंकि यही वह क्षेत्र है जहां पर हमें भौतिक मात्राओं की आवश्यकता अधिक होती है। दोस्तों यह कंप्यूटर हमें अनुमानित जवाब देते हैं। यह कंप्यूटर से हमें पूर्णता शुद्ध परिमाण परिणाम प्राप्त हो यह है आवश्यक नहीं है।

डिजिटल कंप्यूटर

दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं डिजिटल अर्थात दो अंको की पद्धति जिसमें 1 तथा 0 सम्मिलित होता है। इस पद्धति पर आधारित कंप्यूटर डिजिटल कंप्यूटर कहलाते हैं। दोस्तों यह कंप्यूटर अधिकतर डाटा और प्रोग्राम को 0 और 1 में परिवर्तित करके उन्हें इलेक्ट्रॉनिक रूप में लाते हैं। इन कंप्यूटर का अधिकतर उपयोग व्यापार में किया जाता है।

दोस्तों डिजिटल कंप्यूटर बायनरी डिजिट सिद्धांत पर कार्य करने के कारण इस पर हम सभी प्रकार की गणना कर सकते है। जैसे कि जोड़ना घटाना गुणा भाग आसानी से कर सकते हैं। दोस्तों यह कंप्यूटर विशेषता सभी प्रकार की घटनाओं को गिन कर ही हमें उसका परिमाण प्रदान करता है। जिस कारण से इस कंप्यूटर से प्राप्त परिणाम सत प्रतिशत शुद्ध होता है। दोस्तों यह कंप्यूटर प्रति सेकंड कई करोड़ों गणना को कर सकता है। इस कारण से इस कंप्यूटर की स्पीड भी बहुत अधिक होती है।

डिजिटल कंप्यूटर की विशेष गुण

  • दोस्तों डिजिटल कंप्यूटर सूचना तथा डाटा को बहुत जल्दी से संग्रहित कर सकता है और हमें बहुत ही तीव्र गति से उसका सही परिणाम प्रदान कर सकता है।
  • यह कंप्यूटर है छोटे आकार के कम वजन के आते हैं।
  • इस प्रकार की कंप्यूटर में हम बहुत ही जटिल घटनाओं का विश्लेषण भी कर सकते हैं।
  • इस प्रकार की कंप्यूटर में हमें 100 फ़ीसदी शुद्ध परिणाम प्राप्त होता है।

दोस्तों हाइब्रिड कंप्यूटर में कंप्यूटर कहलाते हैं। जिन पर एनालॉग तथा डिजिटल दोनों कंप्यूटर के गुण मिलते हैं। दोस्तों इस प्रकार की कंप्यूटर का उपयोग विशेष रूप से किसी फैक्ट्री अथवा मेडिकल साइंस में होता है। उदाहरण के तौर पर यदि हम मेडिकल में इसका उपयोग देखें। तो यदि कोई रोगी के लक्षणों को हमें तापमान तथा रक्तचाप आदि को नापना हो तो हमें एनालॉग कंप्यूटर उपयोग किए जाते हैं। तथा बाद में उस एनालॉग पद्धति से प्राप्त परिणाम को डिजिटल रूप में परिवर्तित करके उसका अच्छे से विश्लेषण कर सकते हैं।

उद्देश के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार

दोस्तों यदि उद्देश्य के आधार पर कंप्यूटर्स को बांटा जाए है तो यह दो प्रकार के होते हैं जो कि निम्नलिखित हैं

  • सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर ( General Purpose Computer)
  • विशिष्ट उद्देश्य कंप्यूटर ( Special Purpose Computer)

सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर ( General Purpose Computer)

दोस्तों सामान्य उद्देश्य कंप्यूटर्स में अलग-अलग तरह के कार्य करने की क्षमता होती है। यह कंप्यूटर विशेष रूप से हमारे घर में अथवा सामान्य रूप से ऑफिस में प्रयोग किए जाते हैं। इस पर उपस्थित सीपीयू क्षमता तथा इसकी कीमत कम होती है। दोस्तों हमें सामान्य उद्देश्य के लिए इसी तरह की कंप्यूटर्स की आवश्यकता होती है। हम इस तरह के कंप्यूटर में सीमित डिवाइस भी जोड़ सकते हैं। क्योंकि सीपीयू की क्षमता सीमित होती है। इन कंप्यूटर का उपयोग विशेषता सामान्य कार्यों में किया जाता है। जैसे कि पत्र लिखना लेटर तैयार कर रहा हूं डॉक्यूमेंट तैयार करना तथा डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना.।

विशिष्ट उद्देश्य कंप्यूटर ( Special Purpose Computer)

दोस्तों इस तरह की कंप्यूटर में कंप्यूटर कहलाते हैं। जिन पर किसी भी तरह के एक कार्य को किया जा सकता है। जैसे कि तापमान नापने वाला कंप्यूटर सदैव ही तापमान नापने के लिए ही उपयोग में लाया जा सकता है। इस पर हम और कोई भी राशि अथवा कार्य नहीं कर सकते इस पर सिर्फ हम तापमान का ही नाम सकते हैं। दोस्तों यह कंप्यूटर विशेषता औद्योगिक क्षेत्र में प्रयोग में लाए जाते हैं किए जाते हैं।

आकार के आधार पर कंप्यूटर के प्रकार

दोस्तों आकार के आधार पर कंप्यूटर को निम्नलिखित श्रेणी में बांटा जा सकता है

  • माइक्रो कंप्यूटर
  • वर्क स्टेशन
  • मिनी कंप्यूटर
  • मेनफ्रेम कंप्यूटर
  • सुपर कंप्यूटर

माइक्रो कंप्यूटर

दोस्तों माइक्रो कंप्यूटर में कंप्यूटर कहलाते हैं। जिन पर मुख्यतः माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है। दोस्तों यह कंप्यूटर आकार में अन्य कंप्यूटर की अपेक्षा बहुत छोटे होते हैं। इन कंप्यूटर का आकार इतना छोटा होता है। कि हम इसे आसानी से बैग में रखकर भी ले जा सकते हैं। यह कंप्यूटर का कार्य समानता जनरल पर्पस के लिए किया जाता है। दोस्तों इस कंप्यूटर में एक बार में केवल एक ही व्यक्ति कार्य कर सकता है। इस कारण से यह कंप्यूटर विशेषता घर में मनोरंजन में शैक्षणिक कार्यों में किया जाता है। इसे हम आम बोलचाल में लैपटॉप के नाम से भी जानते हैं।

वर्क स्टेशन

दोस्तों वर्क स्टेशन का आकार माइक्रो कंप्यूटर की भांति ही छोटा होता है। परंतु इस पर हम कई तरह की जटिल कार्यों को कर सकते हैं। दोस्तों यह कंप्यूटर बहुत ही ज्यादा शक्तिशाली होते हैं। वर्क स्टेशन का प्रयोग एक समान यूजर्स के द्वारा किया जाता है। दोस्तों इस कंप्यूटर की कार्य क्षमता मिनी कंप्यूटर के समान होती है। लेकिन की माइक्रोकंप्यूटर से कीमत बहुत अधिक होती है।

मिनी कंप्यूटर

दोस्तों सन 1993 में डिजिटल इक्विपमेंट कॉरपोरेशन ने मिनी कंप्यूटर के उत्पादन की शुरुआत की थी। इसमें आईसी इंटीग्रेटेड सर्किट का प्रयोग हुआ था। जिसकी वजह से इस कंप्यूटर की कीमत तथा आकार दोनों काम हो गए थे जिस वजह से इसका नाम मिनी कंप्यूटर पड़ा। दोस्तों पहले कंप्यूटर बहुत बड़े आकार के हुआ करते थे। जिसके बाद जब यह कंप्यूटर आईसी का प्रयोग करके बना। तो इसका आकार कम होने के कारण इसी मिनीकंप्यूटर कहा गया इसमें एक विजुअल डिस्प्ले कीबोर्ड और प्रिंटर भी होता था।

मेनफ्रेम कंप्यूटर

दोस्तों मेनफ्रेम कंप्यूटर आकार में बहुत बड़े होते हैं। इस पर गणना है और डाटा की प्रोसेस करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। और बहुत तीव्र गति से होती है इसीलिए इसका उपयोग बड़ी-बड़ी कंपनियां बैंक रेलवे आरक्षण तथा सरकारी विभाग द्वारा किया जाता है। यह कंप्यूटर मात्र 1 सेकंड में कई करोडो इंस्ट्रक्शंस को प्रोसेस करने में सक्षम होता है। और यह लगातार 24 घंटे कार्य करने पर भी सक्षम होता है। दोस्तों इस तरह की कंप्यूटर में एक साथ कई हजारों यूजर काम कर सकते हैं। मेनफ्रेम कंप्यूटर एक नेटवर्क के रूप में जाना जाता है। दोस्तों इस तरह के कंप्यूटर में कई हजारों माइक्रोप्रोसेसर का उपयोग किया जाता है। इस तरह की कंप्यूटर का उपयोग अधिकतर कंपनियां अपने उपभोक्ताओं का ब्यौरा रखने बिल तैयार करने उन्हें भेज नहीं। और अपने कर्मचारियों का व्यवहार उनके सभी प्रकार की वेतन जानकारी को मैनेज करने के लिए करते हैं।

सुपर कंप्यूटर

दोस्तों सुपर कंप्यूटर मेनफ्रेम कंप्यूटर का ही एक अपग्रेडेड स्वरूप है। दोस्तों सुपर कंप्यूटर की स्पीड बहुत अधिक होती है। यह मेनफ्रेम कंप्यूटर से भी ज्यादा शक्तिशाली कंप्यूटर है। इसकी डाटा तथा इंस्ट्रक्शन की संग्रहण क्षमता और प्रोसेसिंग स्पीड सभी प्रकार की कंप्यूटरों से सबसे अधिक होती हैं। यही कारण है कि दोस्तों सुपर कंप्यूटर दुनिया के सबसे महंगे कंप्यूटरों में होते हैं। दोस्तों इनकी कीमत कई अरबों रुपयों में मानी जाती है। इन कंप्यूटर में एक साथ अनेकों सीपीयू समांतर क्रम में कार्य करते रहते हैं इस क्रिया को समांतर क्रिया कहा जाता है।

 दोस्तों यह कंप्यूटर विशेष तौर पर बहुत अधिक जटिल गणना है। तथा रिसर्च करने में इनका प्रयोग किया जाता है। दोस्तों में इस तरह की कंप्यूटर का उपयोग मौसम का पूर्व अनुमान लगाने में भी किया जाता है। बड़ी-बड़ी कंपनियां इस तरह के कंप्यूटर का प्रयोग पीलवा खनिज खोजने में भी करती है। तथा वैज्ञानिकों द्वारा अंतरिक्ष में किसी तरह की रिसर्च करने में भी इस तरह की कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।

निष्कर्ष

दोस्तों इस पूरे पोस्ट को पढ़कर आप समझ ही चुकी होंगी कि आज के समय में किस-किस तरह की कंप्यूटर होते हैं। दोस्तों कंप्यूटर आज के समय में बहुत ही अधिक जरूरी साधन हो गया है। हमारी जीवन को बहुत आसान बनाने के लिए आज के समय में कंप्यूटर ना सिर्फ अपग्रेड होते जा रहे हैं। अभी तुम भविष्य में और अधिक अपग्रेड होंगी दोस्तों इस पोस्ट में मैंने आपको अधिक विस्तार पूर्वक कितने प्रकार की कंप्यूटर होते हैं (what are the types of computers) इसको समझाने की पूरी कोशिश की है ।

यदि इस पोस्ट में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि आपको समझ में आती है। तो कृपया कमेंट में जरूर बताएं। और इस पोस्ट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए शेयर करेंऔर यदि यह पोस्ट आपको पसंद आती है तो अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में अवश्य दें।