क्‍या आप जानते है | कि कंप्यूटर के विभिन्न उपयोग क्‍या-क्‍या है

दोस्तों आजकल के समय में कंप्यूटर का उपयोग अधिकतर हर जगह पर हो रहा है। आज के समय में कंप्यूटर इतने छोटे छोटे आकार और मॉडल में आने के कारण इनकी लोकप्रियता हर समय बढ़ती ही जा रही है। और नई नई तकनीक और IC के विस्तार के कारण कंप्यूटर की कीमतें भी दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं। आज के समय में हर एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति आसानी से कंप्यूटर को खरीद सकता है और उपयोग कर सकता है ( Top Uses of Computer )। दोस्तों शुरुआत में कंप्यूटर का उपयोग केवल और केवल गणनाय करने के लिए ही बनाया गया था।

जिसका उपयोग अधिकतर देश अपने सेनाओं के लिए अथवा उनके देश की सुरक्षा के लिए या किसी तरह की रिसर्च करने के लिए की जाने वाली गणनाओं के लिए ही उपयोग किया करता था। परंतु दोस्तों समय के साथ-साथ कंप्यूटर का विकास इतनी तीव्र गति से हुआ है कि आज के समय में कंप्यूटर हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। आज हम देखते हैं कि कंप्यूटर इतने छोटे आकार का हो चुका है। कि हम इसे बैग में रखकर कहीं भी जा सकते हैं। और अपना काम कहीं भी बैठकर कर सकते हैं। दोस्तों यह तो कंप्यूटर के सामान्य उपयोग है। परंतु दोस्तों हम इस पोस्ट में देखने वाले हैं कि आज के समय में कंप्यूटर किन-किन कार्यों में किस तरह से हमारी जीवन को आसान बना रहा है।

कंप्यूटर के विस्तृत उपयोग निम्नलिखित हैं

शिक्षा में उपयोग कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों आजकल शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग बहुत अधिक बढ़ गया है। कंप्यूटर के कई विषय है जैसे कि कंप्यूटर की भाषा है C, C++, Java, इंटरनेट, कंप्यूटर का विज्ञान कंप्यूटर का प्रयोग होता है। दोस्तों जब भी हमारे सामने कोई कठिन समस्या प्रस्तुत होती है। तो कंप्यूटर के द्वारा हम उस समस्या का समाधान बहुत ही सरलता से ढूंढ सकते हैं। दोस्तों आजकल के समय में स्मार्ट क्लासेस पद्धति के द्वारा बच्चों को रोचक तथा रुचि पूर्ण पढ़ाई कराने के लिए कंप्यूटर का उपयोग बहुत ही ज्यादा हो रहा है। दोस्तों कंप्यूटर के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अधिक विकास हुआ है। कंप्यूटर में डिजिटल बुक के द्वारा बहुत सारे लोग पढ़ाई करते हैं। इंटरनेट के माध्यम से कई तरह की जानकारियां इंफॉर्मेशन हमें बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाती है। दोस्तों कंप्यूटर ही एक ऐसा माध्यम है। जिसके द्वारा हम ऑनलाइन परीक्षाएं भी दे सकते हैं। साथ ही साथ ऑनलाइन ही हम किसी भी परीक्षा का परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों कंप्यूटर का प्रयोग चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत अधिक होने लगा है। आजकल अनेकों प्रकार के शोध तथा रिसर्च कंप्यूटर की सहायता से बहुत ही शीघ्रता से हो जाते हैं। और इन शोध का सटीक अनुमान भी हम कंप्यूटर के माध्यम से बड़ी आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। दोस्तों आज के समय में कई तरह की जटिल ऑपरेशन को भी कंप्यूटर के माध्यम से ही हम करते हैं। दोस्तों कंप्यूटर चिकित्सा के क्षेत्र में एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है।

मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों कंप्यूटर के द्वारा हम विभिन्न प्रकार की फिल्म वीडियो गानों को सुन सकते हैं। दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर के माध्यम से हम अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले कई प्रकार की गेम को कंप्यूटर में इंस्टॉल करके खेल सकते हैं। दोस्तों फिल्म उद्योग में VFX के द्वारा कई तरह की एनिमेटेड फिल्में बनती है। जिन्हें कंप्यूटर के माध्यम से ही बनाया जाता है। दोस्तों आजकल हर फिल्म में कंप्यूटर के ही माध्यम से उस पिक्चर की एडिटिंग तथा प्रोडक्शन होता है यह सब कुछ कंप्यूटर के माध्यम से ही होता है।

फोटोग्राफी में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों कंप्यूटर के द्वारा हमें फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी कंप्यूटर से बहुत अधिक सुविधाएं मिलती है। जैसे कि यदि हम किसी फोटो को स्कैन करना चाहते हैं। तो हम कंप्यूटर के द्वारा ही इसे कर सकते हैं। दोस्तों यदि हम अपने किसी भी फोटो को सुंदर बनाने के लिए एडिट भी करना चाहते हैं। तो हम कंप्यूटर के माध्यम से इसे बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं।

अंतरिक्ष विज्ञान में भी कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों अंतरिक्ष विज्ञान में भी कंप्यूटर का बहुत अधिक उपयोग होता है। दोस्तों कंप्यूटर के माध्यम से ही कोई भी वैज्ञानिक अपने करने वाले शोधों के बारे में कंप्यूटर हमारी बहुत मदद करता है। दोस्तों कंप्यूटर के माध्यम से ही अंतरिक्ष में उपस्थित सेटेलाइट के साथ हम कांटेक्ट कर पाते हैं। और कंप्यूटर के माध्यम से ही हम कई तरह की विशेष गणना एवं कैलकुलेशन कर पाते हैं। एक सेटेलाइट की डिजाइन सर्किट डिजाइन सभी चीजों में कंप्यूटर का उपयोग करते हैं।

ज्योतिष में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर में ज्योतिष शास्त्र में भी अपनी बहुत अहम जगह बना ली है। दोस्तों आज के समय में ज्योतिष से रिलेटेड इतने सॉफ्टवेयर आ चुके हैं। जिनके माध्यम से आप कंप्यूटर की मदद से बहुत ही आसानी से जन्म कुंडली एवं कुंडली को बनाकर देख सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ अपनी जानकारी जैसे की जन्म तिथि जन्म समय एवं जन्म स्थान की जानकारी देनी होती है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए बिना किसी अतिरिक्त ज्योतिष विज्ञान के ज्ञान के भी आप आसानी से अपनी कुंडली देख सकते हैं।

बायोमेट्रिक की सुरक्षा प्रणाली के द्वारा कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों बायोमेट्रिक प्रणाली आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग में लाई जाने वाली सुरक्षा प्रणाली में से एक है। बायोमेट्रिक प्रणाली में हम किसी व्यक्ति के उंगलियों के निशान के द्वारा उस व्यक्ति की पहचान करते हैं। इस तरह की सुरक्षा प्रणाली को कंप्यूटर के द्वारा मैनेज किया जाता है। दोस्तों यह प्रणाली आज के समय में हर जगह पर सुरक्षा संसाधनों को ध्यान में रखते हुए की जाती है। यहां तक कि आज के समय में एक मोबाइल में भी इस तरह की तकनीक का उपयोग किया जाता है। जिसके माध्यम से कंप्यूटर मोबाइल अपने सही यूजर की पहचान करते हैं।

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर का प्रयोग

दोस्तों इंफॉर्मेशन प्रणाली का सबसे पहला हिस्सा होता है। नेटवर्क और इस नेटवर्क का सबसे बड़ा उदाहरण है। इंटरनेट जोकि दुनिया भर के सभी कंप्यूटर नेटवर्क एक साथ जुड़े होने का एकमात्र कारण है। तो उसको इंटरनेट का उपयोग हम कंप्यूटर के माध्यम से करते हैं। और इससे हम अपने घर बैठे पूरे विश्व की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दोस्तों इंटरनेट में सभी विषय जैसे कि सिनेमा , संगीत , स्वास्थ्य , संस्कृति, खेल आदि की सभी जानकारियां उपलब्ध होती हैं। और हम आसानी से अपनी वांछित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ऑटोमेटिक कार में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों आज के समय में हम देखते हैं कि कार कितनी ज्यादा आधुनिक हो चुकी है। कि जिसका हिसाब हम इस बात से लगा सकते है कि हम कार को कंप्‍यूटर की मद्रद से चला सकते है।  इस आधुनिक होती हुई कार में आधुनिकता की इतनी सारी विकल्प होते हैं। जिन्हें एक कंप्यूटर के द्वारा ही संचालित किया जाता है। उदाहरण के तौर पर दरवाजे की खुली होने की चेतावनी , पेट्रोल की कम होने की चेतावनी , कार में किसी भी तरह की अन्य इंजन में आने वाली आकस्मिक खराबी की चेतावनी , हमें कंप्यूटर के माध्यम से ही प्राप्त होती है। दोस्तों आज के समय में तो हम देख रहे हैं। कि कंप्यूटर के माध्यम से चलने वाली ऑटोमेटिक कार भी बाजार में आ चुकी है। जिसे कंप्यूटर खुद ही रोड पर ड्राइव करने लगता है। और यह सब कंप्यूटर की मदद से होता है।

बैंकिंग में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों कंप्यूटर नहीं हमारी बैंकिंग प्रणाली को आज के समय में इंटरनेट की मदद से इतना आसान कर दिया है। कि वह कोई भी व्यक्ति अपने घर बैठे हैं ना सिर्फ अपने पैसे को एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में भेज सकता है। अपितु घर बैठे बैठे खरीदारी भी कर सकता है। दोस्तों हम बैंक की ऑनलाइन माध्यम से रुपयों का आदान-प्रदान बहुत ही आसानी से कर सकते हैं। यह सब कंप्यूटर की मदद से ही संभव है।

रोबोट नई कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों रोबोटिक प्रणाली कंप्यूटर के द्वारा निर्मित की हुई एक बहुत ही अच्छी प्रणाली है। इसके माध्यम से आजकल फैक्ट्रियों में बहुत अधिक मात्रा में कार्य बहुत ही कम समय में हो जाता है। क्योंकि लोग रोबोट एक ऐसी मशीन है। जिसमें मनुष्य द्वारा किए जाने वाले जोखिम भरे कार्य को आसानी से किया जा सकता है। और इस तरह की मशीनों को ऑपरेट करने के लिए हमें उतने ज्यादा स्टाफ की आवश्यकता नहीं होती। जितना कि उस कार्य को करने के लिए हमें स्टाफ की आवश्यकता होती है। इसीलिए दोस्तों और रोबोट के द्वारा बहुत सारी फैक्ट्रियों में प्रोडक्शन बहुत अधिक बड़ा है। वह भी कम कीमतों में दोस्तों रोबोट टेक्नोलॉजी शुरुआत में महंगी जरूर है। परंतु इसके फायदे अधिक है जिसकी वजह से यह है आज के समय में बहुत लोकप्रिय है।

कंप्यूटरीकृत घर में कंप्यूटर का उपयोग

दोस्तों आजकल घरों को भी हम कंप्यूटर की मदद से स्मार्ट होम में परिवर्तित कर रहे हैं। इस तरह के घर में कंप्यूटर के द्वारा नियंत्रण बनाया जाता है। जिससे कि कंप्यूटर घर के अंदर के तापमान को अपने आप ही स्वयं नियंत्रित करता है। दरवाजे को मालिक की आवाज को पहचान कर अथवा मालिक की किसी सुरक्षा प्रणाली जैसे कि बायोमेट्रिक या पासवर्ड तकनीकी द्वारा खोलने का कार्य भी करता है। यहां तक कि घर के अंदर की लाइट का कलर भी मालिक की आवाज के द्वारा दिए हुए इंस्ट्रक्शन को सुनकर कंट्रोल करता है। इस तरह के घर को बनाने में या कंट्रोल करने में हम आज के समय में कंप्यूटर का उपयोग करते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों आज के समय में कंप्यूटर जीवन का इतना अभिन्न अंग बन चुका है। जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। और कंप्यूटर का उपयोग हम अपने जीवन के हर एक महत्वपूर्ण कामों में कर रहे हैं। जिसकी वजह से दोस्तों कंप्यूटर आज के समय में सबसे उपयोगी साधन बन चुका है। दोस्तों इस पूरे पोस्ट में मैंने आपको यह समझाने की कोशिश की है। कि हमारे जीवन में कंप्यूटर आज के समय में कहां-कहां उपयोग हो रहा है ( Top Uses of Computer )। और वह किस तरह से उस कार्य के लिए उपयोगी है। और हमें उससे किस तरह की लाभ प्राप्त होते हैं। दोस्तों इस पूरे पोस्ट को आप आगे समझ ही गए होंगे कि कंप्यूटर के उपयोग क्या क्या है।

दोस्तों इस पूरे पोस्ट में यदि आपको कहीं कोई त्रुटि लगती है तो कृपया कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और यह पोस्ट आपको कैसी लगी इसे भी कमेंट में जरूर बताएं और अधिक से अधिक लोगों में यह पोस्ट पहुंचे इसके लिए इस पोस्ट को शेयर अवश्य करें